{"_id":"674c8d428c6d48c2340016ed","slug":"misdeed-accused-shaved-face-smeared-wear-garland-of-shoes-paraded-around-village-video-viral-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : दुष्कर्म के आरोपी का सिर मुंडन, मुंह में लगाई कालिख, जूते की माला पहना कर गांव में घुमाया; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : दुष्कर्म के आरोपी का सिर मुंडन, मुंह में लगाई कालिख, जूते की माला पहना कर गांव में घुमाया; पहुंची पुलिस
Sun, 01 Dec 2024 09:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:53 PM IST
सार
Chandauli News : इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सकलडीहा में पुलिस अलर्ट हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने नाराज गांव वालों को समझाया। वहीं, सीओ ने कहा कि इस संदर्भ में किसी ने शिकायत या तहरीर नहीं दी है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदाैली के धीना थाना क्षेत्र के पिपरी ग्राम के कुशहवा मजरा में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 50 साल के एक व्यक्ति को महिलाओं ने सिर मुंडन कर, मुंह में कालिख पोत उस पर सफेद टीका लगा और जूता-चप्पल की माला पहना गांव में घुमाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन
पिपरी ग्राम सभा के कुशवाहा माजरा में 50 साल के राजमिस्त्री पर आरोप है कि उसने नशे में 12 साल की मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पांच नवम्बर को दिन में आरोपी उसे फुसला कर अपने घर में ले गया।
विज्ञापन
बालिका के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आरोपी को पकड़ लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन आरोप है कि गांव वालों ने दबाव बनाकर आपसी सुलह-समझौता कर दिया। यह बात महिलाओं को नागवार लगी, उन्होंने आरोपी को पकड़कर सिर मुंडन किया। चेहरे और सिर पर कालिख लगाकर चूना लगाया, चप्पलों की माला पहनकर घुमाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आ गाई। पुलिस वालों ने कहा कि ऐसा किया जाएगा तो आप लोगों पर मुकदमा होगा। न्याय मिलता न देखकर घर वालों ने न्यायालय की शरण ली है।
वहीं, इस संबंध में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि मामले का वीडियो तो वायरल हुआ है लेकिन इस संदर्भ में किसी ने शिकायत या तहरीर नहीं दी है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई।