फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Miscreants ambushed at the railway gate and shot a textile businessman, seriously injured.

Chandauli News: रेलवे फाटक पर घात लगाए बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर

Sat, 02 Mar 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Miscreants ambushed at the railway gate and shot a textile businessman, seriously injured.
अलीनगर थाना के तारापुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी ज्ञान प्रकाश मिश्रा (50) को गोली मार दी। गोली व्यवसायी के पीठ में लगी है। घटना के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा लेते हुए भाग गए। घायल व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्रा लंबे समय से जिले भर में दुकानदारों को कपड़ा की आपूर्ति करते है। रोज की तरह दुकानों पर कपड़ा आपूर्ति करने के बाद शुक्रवार की रात आठ बजे बाइक से घर के लिए चले थे। जैसे ही रेलवे फाटक तारापुर को पार किया वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने इन पर फायरिंग कर दिया। गोली व्यवसायी के पीठ पर लगी। इससे गंभीर रूप से घायल होकर व्यवसाई गिर गए। सुनसान स्थान होने के कारण बदमाश आसानी से रेलवे किनारे से होते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और जख्मी ज्ञान प्रकाश को ताराजीवनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक ने ज्ञान प्रकाश की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गोली चलने की सूचना पर अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय दल बल के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कहा की गोली से घायल ज्ञान प्रकाश को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed