{"_id":"6797e206c039fd85c60c9718","slug":"minister-ravindra-jaiswal-hoisted-the-flag-58-policemen-were-honored-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126477-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, 58 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, 58 पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों में शान से तिरंगा फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर हुई गोष्ठी में देश की आजादी के लिए बलिदान होने वालों को याद किया गया।
मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर काॅलेज परिसर में हुआ। यहां मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रगान कर वहां उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से आयोजित परेड की सलामी ली। इस मौके पर एसपी ने 58 पुलिसकर्मीयों, एक चौकीदार व सराहनीय काम करने वाले छह गोताखोरों, पुलिस को सहयोग प्रदान करने वाले 16 नागरिकों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले विद्यालयों के बच्चों की ओर से गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इससे पहले डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने सुबह 8.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के बाद संविधान के पालन का संकल्प दोहराया। सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा में भाजपा सांसद साधना सिंह, एसपी आदित्य लांग्हे, एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने जिला पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, छत्रबली सिंह, अपर मुख्य अधिकारी अमित राय के अलावा प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण के बाद सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान राजेश यादव, पुष्कर कुमार, अनिल कुमार, सुदर्शन राम, शैलेंद्र यादव, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।