फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Message given to remain healthy and healthy by doing yoga

योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोग रहने का दिया संदेश

Sun, 21 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Message given to remain healthy and healthy by doing yoga
पीडीडीयू नगर। विश्व योग दिवस पर रविवार को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच घरों में लोगों ने योगाभ्यास किया। साथ ही परिवार के साथ योगाभ्यास कर इसके वीडियो सोशल साइट्स पर शेयर किए। विभिन्न संगठनों ने भी कई स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व का बखान किया गया। विशेेष कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए योगाभ्यास को महत्वपूर्ण बताया। विभिन्न संगठनों ने ऑनलाइन योगाभ्यास शिविर लगाया।
विज्ञापन

सूर्या फाउंडेशन के बैनरतले योग प्रशिक्षक ऋषि मिश्र के नेतृत्व में ऑनलाइन कुटुंब शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योगा अपनाओ इम्यूनिटी पावर बढ़ाओ का संदेश दिया। पूर्वांचल सेवा दल के प्रमुख चंद्रभूषण ने आह्वान किया कि एक घंटा देश को, एक घंटा देह को दें। इस तरह हम देश और देह दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। इस मौके पर धीरज पांडेय, विनय मिश्र, शशि, विशाल श्रीवास्तव, गुडिया पाठक, निधि, निवेदिता, अजीत, आदित्य रहे। योगा एसोसिएशन ऑफ चंदौली एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली की ओर से कैलाशपुरी स्थित एक आवास पर खिलाड़ियों ने आसन एवं प्राणायाम किए। इस मौके पर कुमार नंदजी, डॉ. अनिल यादव, रामजन्म, हैप्पी सिंह, रिंकी, नीलम, रोहित, निखिल, अजय, गुड़िया रहे। भाजपा जिला मंत्री किरण शर्मा योग दिवस पर अपने आसपास की महिलाओं के साथ योगा किया। इसी तरह नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने अपने आवास, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग रेलवे स्टेशन के समीप योगाभ्यास किया। इसी तरह मुगलसराय विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने अपने अपने आवास पर योगाभ्यास किया। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार अवतार ग्रीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से कैंप कार्यालय पर योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार गुप्ता,मनोज कुमार, मुन्ना प्रसाद, महेंद्र, सुरेश, राजेंद्र कुमार, आरिफ खान, नौशाद अहमद, प्रमिला गुप्ता, जुगराज कुमार, तेजश कुमार, राजू गुप्ता, भोलाराम, सूरज कुमार गुप्ता रहे। चकिया, शिकारगंज संवाददाता के अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोविड-19 के परिपेक्ष में शारीरिक और मानसिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में परिवार संग योग किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान,उमाशंकर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कुंदन गोड, संदीप गुप्ता, डॉ. प्रदीप मौर्य, कैलाश प्रसाद जायसवाल, विजय विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस और सूर्य ग्रहण के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन सुनिता पांडेय ने गांव की महिलाओं व युवतियों के साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सक्सेना ने पत्नी कली सक्सेना संग अपने आवासीय परिसर में योगाभ्यास किया। इसी तरह रेलवे के अलग अलग विभागों क अधिकारियों ने भी अपने अपने आवासों पर योगाभ्यास किया। वहीं मंडल के विभिन्न स्टेशनों के कर्मचारियों द्वारा भी अपने कार्य स्थल पर तथा आवास पर सपरिवार योगासन कर इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed