फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   meeating

धान की पैदावार के समय खेत में बनाए रखें नमी

Sat, 26 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
meeating
नियामताबाद। धान की अधिक पैदावार के लिए किसान सितंबर-अक्तूबर माह में बालियां फूटने तथा फूल निकलने के समय पर्याप्त नमी खेत में बनाए रखें। इसके लिए आवश्यकतानुसार सिंचाई भी करते रहें। फसल को बीमारियों से बचाने के लिए नीम के तेल का प्रयोग करें। उक्त बातें पोटेंट बायो रिसर्च इलाहाबाद के कृषि विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने शुक्रवार को विकासखंड के महेवा गांव में भारतीय विकास समिति की कृषि गोष्ठी के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सितंबर-अक्तूबर माह में अगर किसान पर्याप्त ध्यान फसलों की ओर देंगे तो उन्हें अच्छी उपज मिल सकती है। कहा कि धान की संकर प्रजाति में गंधी कीट के नियंत्रण के लिए इंडोसल्फान या मोनोक्रोटोफास का छिड़काव करना चाहिए। इस माह में सब्जियों की खेती पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। टमाटर विशेष कर संकर प्रजातियां व फूलगोभी के बीज की बुवाई नर्सरी में ही करना चाहिए। वही पत्ता गोभी की रोपाई सितंबर के अंत या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में की जा सकती है। अगेती फसल की बुवाई भी इसी सप्ताह से प्रारंभ कर देनी चाहिए। वर्षा समाप्त होते ही धनिया की बुवाई शुरू की जा सकती है। वही आलू की अच्छी किस्मों की बुवाई अक्तूबर से प्रारंभ की जा सकती है। इस मौके पर दलसिंगार, सागर, कपिलदेव, रामअवतार, पन्नालाल, सुजीत कुमार, अजीत कुमार, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed