फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meat and chicken shops on Kanwar routes will remain closed during Sawan.

Chandauli News: सावन में कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मीट-मुर्गे की दुकानें

Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Meat and chicken shops on Kanwar routes will remain closed during Sawan.
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जारी ग्राहक संतु​ष्टि फीडबैक कार्ड। संवाद - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। सावन महीने के दौरान जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर मीट और मुर्गे की दुकानें बंद रहेंगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय टीम संबंधित दुकानदारों को नियमों की जानकारी देने के साथ ही निर्धारित अवधि में दुकानों का संचालन नहीं करने के लिए जागरूक कर रही है। इसके अलावा फीडबैक स्टीकर भी जिलेभर में विभिन्न दुकानों पर विभाग की ओर से चस्पा किया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सावन भर यह व्यवस्था उन मार्गों पर प्रभावी रहेगी, जहां से बड़ी संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक के लिए गुजरते हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा पीडीडीयू नगर-पड़ाव मार्ग, सकलडीहा स्थित कालेश्वरनाथ मंदिर जाने वाला मार्ग तथा चकिया स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों पर सावन भर मीट और मुर्गे की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए दुकानों पर फीडबैक स्टिकर भी चस्पा करा रहा है। इन स्टिकरों पर विभाग का टोल फ्री नंबर अंकित है, जिस पर उपभोक्ता खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता या किसी प्रकार की अनियमितता से संबंधित शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर विभागीय टीम तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का कहना है कि सावन महीने में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित निरीक्षण भी किए जाएंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर मीट और मुर्गे की दुकानें सावन भर बंद रहेंगी। इसके अलावा जिले में कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले होटल, ढाबों और रेस्तरां संचालकों को सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के बाबत चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed