फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   May be excavated in Mati village on Wednesday

माटी गांव में बुधवार को हो सकती है खुदाई

Tue, 17 Mar 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
May be excavated in Mati village on Wednesday
चंदौली। पुरातत्व विभाग ने क्षेत्र के माटीगांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गुप्तकाल या कुषाण काल की सभ्यता होने का अनुमान लगाया है। खुदाई के लिए भूमि पूजन भी हो चुका है। मौसम खराब होने के कारण खुदाई नहीं हो सकी। मौसम साफ रहने पर बुधवार से खुदाई होने की संभावना है। वहीं रोजाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग मंदिर परिसर में खुदाई वाले स्थान को देखने के लिए पहुंच रहे है। लोगों में उम्मीद जगी है कि खुदाई के दौरान ऐतिहासिक रहस्य सामने आने के बाद परिसर का विकास धार्मिक और पर्यटन के लिए होगा। इससे अपनी माटी के लिए प्रसिद्ध गांव को एक और उपलब्धि मिल सकती है। गांव के प्राचीन मंदिर परिसर में पुराने पीपल के वृक्ष के नीचे रखी खंडित और समूची मूर्तियां आज भी लोगों के कौतूहल का विषय है। लगभग चालीस वर्ष पहले सर्वे के दौरान माटीगांव आए राज्य पुरातत्व विभाग के तत्कालीन निदेशक डा. राकेश तिवारी ने मंदिर परिसर में रखी मूर्तियों पर मौजूद सिलिकाओं को देखने के बाद संभावना जताई कि दो हजार वर्ष पूर्व में कुषाण अथवा गुप्तकालीन शासकों के समय ऐसी तकनीक का प्रयोग किया जाता रहा है। इसके बाद उन्होंने कुछ अवशेषों को प्रयोगशाला में जांच भी कराई। प्रयोगशाला से सही रिपोर्ट आने के बाद विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए अनुमान को बल मिल गया।
विज्ञापन

इसके बाद जाने-माने पुरातत्वविद और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के पूर्व सहायक महानिदेशक वीआर मणि, बीएचयू के प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह ने भी यहां दौरा किया। लोगों की पहल के बाद केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने मंदिर परिसर में छुपे रहस्यों और मानव सभ्यता की बसावट जानने के लिए खुदाई को मंजूरी प्रदान कर दी। शनिवार को बीएचयू के पुरातत्व विभाग के लोगों ने खुदाई से पूर्व भूमि पूजन तथा जमीन को चिह्नित कर चुके है। अब परिसर में खुदाई होने की खबर क्षेत्र में फैल चुकी है। रोजाना सैकड़ों लोग कौतूहल वश माटीगांव पहुंच रहे। लोगों को उम्मीद है कि खुदाई के दौरान दो हजार पूर्व की सभ्यता मिलने पर परिसर धार्मिक और पर्यटन के रुप में विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed