फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Martyr memorial will be beautified with fifty lakhs

पचास लाख से शहीद स्मारक का होगा सुंदरीकरण

Sun, 04 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Martyr memorial will be beautified with fifty lakhs
सैयदराजा। नगर पंचायत स्थित शहीद स्मारक के सुंदरीकरण के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से 50 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। इसके जीर्णोद्धार की मांग शहीद स्मारक के समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से की थी। इसके बाद सुशील सिंह ने पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। जिसके बाद पर्यटन मंत्री के प्रयास से यह धनराशि शासन से स्वीकृत कराई गई है।
विज्ञापन

दरअसल शहीद स्मारक की चहारदीवारी काफी दिनों से जर्जर है। वहीं स्मारक में बने शहीद स्तंभ खुले आसमान के नीचे स्थापित है। 28 अगस्त 1942 को जब देश में करो या मरो का नारा बुलंद हुआ तो सैयदराजा थाने पर तिरंगा फहराने के लिए चन्द्रिका दत्त तिवारी के नेतृत्व में लोग थाने की ओर बढ़े जिसमें गणेश, श्रीधर, फेकू शहीद हो गए थे। उन्हीं की याद में शहीद स्मारक बनाया गया है। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष मंगला सिंह ने बताया कि जो धन आवंटित हुआ है उससे तीनों शहीदों की मूर्ति लगवाई जाएगी और चहारदीवारी को ऊंचा किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद स्तंभ पर टिन शेड लगवाने के साथ एक बड़ा सभागार भी बनाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed