फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Jalalpur village

संदिग्ध परिस्थतियों में विवहिता की मौत

Tue, 12 May 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Jalalpur village
नियामताबाद। अलीनगर थाना के जलालपुर गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। मौके पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर थाना के एराज इस्माइलपुर, टोला नरसिंहपुर निवासी रामानंद राम की पुत्री शकुंतला (21) की शादी एक वर्ष पहले 25 जून को अलीनगर थाना के जलालपुर गांव निवासी बृजेश कुमार से हुई थी। सोमवार की शाम घर में कोई नहीं था। सास रंभा देवी मनरेगा के तहत काम करने गई थी, जबकि पति बृजेश कुमार क्रिकेट खेलने गया था। देर शाम बृजेश जब घर वापस लौटा तो एक चौकी पर बेहोशी की हालत में पत्नी शकुंतला पड़ी थी। यह देख शोरगुल मचाना शुरू किया। इतने में आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और उसे ताराजीवनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। विवाहिता के पिता रामानंद राम ने मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए इसकी तहरीर पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह सीओ सदर कुंवर प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इस संबंध में सीओ कुंअर प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed