{"_id":"5e2f3d108ebc3e4af66cdee1","slug":"maother-dauther-found-after-15year-chandauli-news-vns5074307178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ दशक बाद बेटी को मिली मां, वात्सल्य छलक पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ दशक बाद बेटी को मिली मां, वात्सल्य छलक पड़े
विज्ञापन
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली में अपनी मां मधुबाला के साथ बेटी पूजा व अन्य।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कभी-कभी जीवन में कुछ ऐसा होता है जिसकी आप उम्मीद खो चुके होते हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को मुग़लसराय कोतवाली में हुआ, जब पंद्रह वर्ष पूर्व गुम हुई मां उत्तराखंड पुलिस की मदद से बेटी को मिल गयी। मां के मिलते ही बेटी के आंख से आंसू छलक पड़े। मां के वात्सल्य प्रेम और मां-बेटी के मिलन को देख हर किसी के आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। क्षेत्र के नईबस्ती निवासिनी पूजा अपने पति और ससुर के साथ अपनी मां मधुबाला को लेने कोतवाली पहुंची थी। मां से मिलने के बाद उसने कोतवाली में मिठाइयां बांटी और पुलिस को शुक्रिया कहा।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीडीडीयू नगर के नई बस्ती की रहने वाली पूजा ने बताया कि पंद्रह वर्ष पूर्व उसकी मां मधुबाला कहीं गुम हो गयी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। बताया कि उसकी मां की मानासिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बाद में उसकी शादी हो गयी। रविवार को जब उसे यह पता चला कि उसकी मां मिल गई है, तो पहले उसे इस बात का विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मुग़लसराय कोतवाली में उसने अपनी माँ को देखा तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से एक अभियान चलाया गया है, जिसके तहत पहाड़ में आई आपदा के दौरान बिछड़े हुए लोगों को मिलाया जा रहा है।
इस दौरान उत्तराखंड पुलिस को जानकारी हुई कि हल्द्वानी के शरणालय एवं प्रवेशालय में एक महिला काफी दिनों से रह रही है और उसे कुछ कुछ बातें याद है। महिला से मिली जानकारी के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने मुग़लसराय कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने खोजबीन के बाद उसकी पुत्री की नई बस्ती में तलाश की। सूचना पुष्ट होने के बाद महिला कांस्टेबल के साथ उत्तराखंड पुलिस उसे लेकर मुग़लसराय कोतवाली आयी। जहाँ मां- बेटी ने 15 वर्ष बाद भी एक दूसरे को पहचान लिया। एक दूसरे को देखते ही गले से लिपट गई और आंखों में आंसू आ गए। बेटी मां को पाने के बाद बोली मुझे मेरी मां मिल गई तो सब कुछ मिल गया।