फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Many of the missing hydrant encroachment

अतिक्रमण से कई हाइड्रेंट गायब

Sun, 10 Apr 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 10 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Many of the missing hydrant encroachment
मुगलसराय फायर स्टेशन में लगाए गएे हाइड्रेंट से लगातार रिस रहा पानी।
गर्मी में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को पानी से जूझना पड़ेगा। कारण आबादी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग तो बढ़ी हैे लेकिन इसके चलते हाइड्रेंट में पानी का प्रेशर कम हो गया है। विभाग ने इसके लिए नलकूपों पर फ्लेंच बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि ऐसा करने से अग्निशमन को आग बुझाने के लिए पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। उधर, अतिक्रमण के चलते अधिकतर हाइड्रेंट गायब हो गए हैं। आग लगने पर तुरंत पानी लेने के लिए नगर में जगह जगह हाइड्रेंट तो लगाए गए हैं लेकिन इनमें पानी का प्रेशर अत्यंत कम हो जाने से दिक्कतें आ गई हैं।
विज्ञापन


समस्या से निजात पाने के लिए अब अग्निशमन विभाग की नजर तालाब के साथ जगह जगह लगे नलकूपों पर है। उसका मानना है कि अगर नलकूपों पर फ्लेंच (दो पाइपों को जोड़ने वाला उपकरण) लगा दिए जाएं तो विभाग के लिए पानी की समस्या दूर हो सकती है। आग से होने वाले नुकसान की लिहाज से मुगलसराय सबसे संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि प्रधान जनपद के एक मात्र नगर पालिका में सबसे बड़ा बाजार है तो इससे सटे इंडियन आयल का डिपो बना हुआ है। यही नहीं एशिया का सबसे बड़े रेलवे यार्ड में लगने वाली आग को बुझाने की जिम्मेदारी भी अग्निशमन विभाग पर है। विभाग की माने तो प्रति वर्ष जनपद के लगभग 185 स्थानों पर औसतन आग लगती है।


पानी उपलब्ध कराने के लिए मुगलसराय में दस स्थानों पर फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं, लेकिन अतिक्रमण से अधिकाशं फायर हाइड्रेंट गायब हो गए हैं वहीं बचे हाइड्रेंट में प्रेशर ही नहीं है। पिछले दिनों विभाग ने सर्वे कराया और जिले के 24 नलकूपों की पहचान की है। उसने 26 मार्च को नगर पालिका के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेज कर इनमें फ्लेंच लगाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed