फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man poses as railway employee to take loan of Rs 20 lakh, accused arrested

Chandauli News: रेलवे कर्मचारी बनकर 20 लाख का लोन लिया, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Man poses as railway employee to take loan of Rs 20 lakh, accused arrested
पीडीडीयू नगर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर भारतीय स्टेट बैंक से 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने वाले आरोपी को चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साइबर और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी को बुधवार को करीब 11:40 बजे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि 14 अगस्त को भारतीय स्टेट बैंक की आईटीसी मॉल शाखा के प्रबंधक ने तहरीर दी थी। आरोप है कि विजय कुमार राय ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर कूटरचित पे-स्लिप, रेलवे विभाग का प्रमाणपत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बैंक में प्रस्तुत किए। इन्हीं के आधार पर उसने 15 नवंबर 2022 को एक्स-प्रेस क्रेडिट योजना के तहत 20 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण हासिल कर लिया।
विज्ञापन

लोन की किश्तें आरोपी के वेतन खाते से कटनी थीं, लेकिन खाते से किश्तें नहीं आईं। बैंक की जांच में पता चला कि विजय कुमार राय रेलवे कर्मचारी नहीं है। उसके द्वारा प्रस्तुत पे-स्लिप और अन्य दस्तावेज भी रेलवे विभाग की ओर से जारी नहीं किए गए थे। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर चंदौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस, साइबर और सर्विलांस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कानपुर में रहकर निजी काम करता था। उसने रेलवे कर्मचारी बनकर फर्जी पे-स्लिप, रेलवे विभाग का प्रमाणपत्र और अन्य कागजात तैयार किए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने एसबीआई चंदौली से 20 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार राय (42) निवासी ग्राम चुकती, थाना मान्सी, जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई। वर्तमान में वह बारो कादिरचक, वार्ड नंबर 23, थाना फुलवरिया, जिला बेगूसराय, बिहार में रह रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed