{"_id":"6aff56d91c406d36c30e363f","slug":"man-arrested-for-raping-a-five-year-old-girl-under-the-pretext-of-getting-her-firecrackers-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157951-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पटाखा दिलाने के बहाने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पटाखा दिलाने के बहाने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची को पटाखा दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 15 नवंबर की है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि मोहल्ले में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान 22 वर्षीय युवक ने पटाखा दिलाने का लालच देकर मासूम को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को वापस लाते समय उसके पिता ने युवक को देख लिया और उसे ले जाने का कारण पूछा। इस पर युवक ने पटाखा दिलाने के लिए ले जाने की बात कही। घर पहुंचने के बाद 16 नवंबर को बच्ची को दर्द से कराहने लगी। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। तब घटना का पता चला। अगल दिन परिजनों ने मुगलसराय थाने में तहरीर दी।
इसके बाद बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। 18 नवंबर को पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बच्ची का बयान भी दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को काली महाल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।