फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Major action on electricity theft, case against five including the operator

Chandauli News: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, संचालक समेत पांच पर केस

Sun, 29 Mar 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Major action on electricity theft, case against five including the operator
बिजली विभाग ने अलग-अलग गांवों में छापा मारकर एक औद्योगिक संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल 3,21,022 रुपये का जुर्माना लगाया है। कुदरा के सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में अतरवलिया गांव में छापेमारी के दौरान अरविंद कुमार तिवारी के औद्योगिक परिसर में टोका फंसाकर बिजली चोरी से आटा चक्की और पेपर प्लेट निर्माण कार्य संचालित होता मिला। इस पर 1,70,327 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, पुसौली क्षेत्र के अमेठ गांव में संजय चौधरी (पोल्ट्री फार्म) पर 31,528 रुपये, केशव प्रसाद सिंह पर 54,033 रुपये और देवेंद्र प्रसाद पर 20,305 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पतेलवां गांव में अफरीन खातून पर 44,829 रुपये की कार्रवाई की गई। सभी मामलों में मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सहायक विद्युत अभियंता राजमुन्नी कुमारी ने बताया कि छापा मारने के दौरान अवैध तार काटे गए और स्मार्ट मीटर जब्त कर पुलिस को सौंप दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed