फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maharaj ji give justice to the family

Chandauli News: महाराज जी परिवार को न्याय दें

Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Maharaj ji give justice to the family
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ स्थित जीटी रोड पर 18 नवंबर की रात दवा व्यवसायी रोहिताश पाल उर्फ रोमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से मृतक का परिवार भय के माहौल में जी रहा है। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे सिद्धार्थ का का कहना है कि अपराधियों ने उनके परिवार को तबाह कर दिया है। वे अब डरे और सहमे हुए हैं। परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर दवा व्यवसायी के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रोमी के भाई ने मार्मिक अपील करते हुए कहा “भाई की हत्या में चाहे जो भी शामिल हो, महाराज जी परिवार को न्याय दें। हमें और कुछ नहीं चाहिए।” परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या की वजह से पूरा परिवार तनाव और असुरक्षा की स्थिति में है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर परिवार और व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। सभी लोग सरकार और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed