फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Magic collides with parked truck, driver and attendant killed

Chandauli News: खड़े ट्रक से टकराई मैजिक, चालक और खलासी की मौत

Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Magic collides with parked truck, driver and attendant killed
सैयदराजा। क्षेत्र के जेठमलपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को सुबह तेज रफ्तार मैजिक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मैजिक के परखचे उड़ गए जबकि चालक और खलासी की मौत हो गई। दोनों वाराणसी के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। एक मैजिक बुधवार को सुबह सासाराम से वाराणसी की ओर जा रही थी। सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर गांव पास मैजिक बेकाबू होकर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर होने से मैजिक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, चालक अरशद (27) निवासी जलालीपुरा, थाना आदमपुर और खलासी बाबू (25) निवासी कोयला बाजार, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed