फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Looted money and mobile at gunpoint

Chandauli News: असलहा सटाकर पैसे और मोबाइल लूटे

Tue, 04 Apr 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Looted money and mobile at gunpoint
अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने शनिवार की देर रात स्टूडियो संचालक को असलहे से आतंकित कर सात हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। सोमवार को उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। बलुआ थाना क्षेत्र के महडौरा गांव निवासी सौरभ निषाद का वाराणसी के चेतगंज में स्टूडियो है। शुक्रवार को वह घर आया था। शनिवार की देर शाम बाइक से स्टूडियो पर जा रहा था। रास्ते में पटपरा गांव के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे असलहा दिखाकर सात हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया और भूपौली की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद डरे सहमे सौरभ ने किसी प्रकार इसकी जानकारी परिजनों व रिश्तेदारों को दी और वाराणसी चला गया। उसने सोमवार को अलीनगर थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में भूपौली चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। देवदरी कुंड में मछली मार रहे चार गिरफ्तार
विज्ञापन

चकिया। काशी वन्यजीव प्रभाग के चंद्रभान रेंज के तहत देवदरी जलप्रपात के कुंड में सोमवार की सुबह मछली मार रहे चार मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से जाल, टॉर्च, कुल्हाड़ी और खाना बनाने का सामान बरामद हुआ। वन क्षेत्राधिकारी विनोद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों में मुजफ्फरपुर निवासी रामधनी और रामचंद्र, कुंडा हेमैया निवासी सुक्खुसाहनी व तलरा हेमैया के वसंत शामिल हैं। देवदरी कुंड में लंबे समय से मछलीमारने की सूचना मिल रही थी जिसपर सोमवार को कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed