फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lone Fair in DRM office

डीआरएम कार्यालय में लगा लोन मेला

Wed, 23 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 23 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
 Lone Fair in DRM office
बैंक आफ इंडिया की स्थानीय शाखा की ओर से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर
विज्ञापन
में लगे दो दिवसीय रिटेल लोन मेला में मंगलवार को भीड़ उमड़ी।

लोगों ने गृह, वाहन ऋण सहित अन्य कर्ज के बारें में जानकारी ली और फार्म भरी। लोन के लिए फार्म भरने वालों में रेलकर्मियों की संख्या अधिक रही।
शिविर में लोगों को स्टार सुरक्षा सेविंग एकाउंट के बारे में बताया गया। कहा गया कि न्यूनतम 500 रुपये से एकाउंट खोला जा सकता है। इसके साथ ही पचास हजार का दुर्घटना बीमा, मुफ्त एटीएम, प्रतिमाह 25 हजाररुपये तक डिमांड ड्राफ्ट और मुफ्ट इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दी जाएगी।

इसी तरह स्टार बेनिफीट करेंट एकांउट पांच हजार रुपये से खुलवा सकते हैं। इसमें प्रति माह पांच लाख रुपये तक के तीन डिमांड ड्राफ्ट, मुफ्ट एटीएम, चेक बुक, इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के साथ ही मुफ्ट आरटीजीएस और नेफ्ट की सविधा भी मिलेगी।

बैंक की ओर से घर बनवाने अथवा फ्लैट खरीदने के लिए तीन करोड़ तक की ऋण सुविधा दी जा रही है। कर्मचारियों के लिए वार्षिक आयका छह गुना तो मासिक आय का 72 गुना हो सकता है।

इसी तरह वाहन खरीदने, प्रापर्टी खरीदने, व्यापार आदि के लिए ऋण दिया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर में सौ से अधिक सेविंग एकाउंट खोले गए, जबकि पचास से अधिक लोगों ने कर्ज के लिए फार्म भरे।

प्रबंधक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद लोन दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक रामदुलार, श्रीधर सिंह, पुनीत सिन्हा, दीपक चौरसिया, अदिती मोइले, अभिषेता सिंह, राकेश, मनोहर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed