{"_id":"67c9a82e51f5fb9dcd0c2bf6","slug":"loco-pilot-reached-drm-office-with-wife-and-children-against-corruption-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्नी और बच्चों के साथ डीआरएम ऑफिस पहुंचे लोको पायलट, हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्नी और बच्चों के साथ डीआरएम ऑफिस पहुंचे लोको पायलट, हुई धक्का-मुक्की
Thu, 06 Mar 2025 07:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:20 PM IST
सार
डीआरएम आफिस पर लोको पायलट की पत्नी और बच्चे पहुंचे इसके साथ ही विरोध दर्ज किया इस दौरान इन्होंने ट्रांसफर और ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया और डीआरएम को19 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इनके साथ धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
डीआरएम आफिस में ज्ञापन देने जाते लोको पायलट और परिवारजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसफर और ड्यूटी लगाने में पैसा वसूली के खिलाफ बृहस्पतिवार को लोको पायलटों ने पत्नी और बच्चों के साथ मंडल कार्यालय पर धरना दिया। पायलटों ने रेल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके पूर्व डीआरएम ऑफिस में घुसने से रोकने पर आरपीएफ संग धक्का मुकी भी हुई। बाद में डीआरएम को 19 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले रनिंग कर्मचारी पत्नी और बच्चों के साथ पीडीडीयू जंक्शन के पिलीग्रीम साइडिंग पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीआरएम ऑफिस पहुंचे। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रनिंग स्टाफ की इयूटी 12 से 18 घंटे तक करवाई जा रही है। इस लंबी ड्यूटी को छिपाने के लिए ड्युटी को 2 से 3 भागों में बांटकर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
रनिंग कर्मचारियों को 2 से 4 दिन तक मुख्यालय से बाहर रहने को मजबूर किया जा रहा है। रनिंग रूम अंकोरहा, नवीनगर, डीडीयू जंक्शन बरवाडीह, टोरी इत्यादि स्टेशनों पर रेस्ट व खाने की क्वालिटी बहुत ही खराब है। बहुत से सुपरवाइजर रैंक व रनिंग कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह अनुचित लाभ पर लोकल ड्यूटी / स्टेशनरी ड्यूटी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का आरोप है कि समय से छुट्टी व रेस्ट पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। मुख्यालय में 14+2 व रनिंग रूम में 6+2 में कॉल कराया जा रहा है। समय से एलपीएस-1 व एस एएलपी का प्रमोशन नहीं ले रहा है। ऐसे ही दर्जनो समस्याओं का ज्ञापन का दिया गया है।