फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor worth Rs 50 lakh recovered, one arrested

Chandauli News: 50 लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 50 lakh recovered, one arrested
चकिया। चंदौली में शराब तस्कर डाल-डाल तो पुलिस पात-पात चल रही है। हाईवे पर चेकिंग और सख्ती की वजह से जंगल के रास्ते शराब की तस्करी शुरू हो गई है। पुलिस ने चकिया-नौगढ़ मार्ग पर गरला तिराहे के पास बुधवार को एक पकड़ा। ट्रक में 6000 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उसकी कीमत 50 लाख के करीब है। पंजाब निवासी सतनाम सिंह को पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रामपुर पुलिस चौकी परिसर में बृहस्पतिवार को एएसपी ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गरला तिराहे के पास से एक ट्रक पर लोड पंजाब प्रांत की अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद की है। उस पर गैर प्रांत की 653 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख है। शराब की तस्करी के आरोप में पंजाब प्रांत के तरनतारन जिले के बालाचक गांव सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed