फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor caught from goods train, one arrested

Chandauli News: मालगाड़ी से पकड़ी शराब, एक गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Liquor caught from goods train, one arrested
लाख प्रयास के बाद भी बिहार में शराब की तस्करी रुक नहीं रही है। शुक्रवार की रात डेहरी आन सोन स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन से मालगाड़ी की खाली बोगी से लाई जा रही 1535 शीशी देशी शराब बरामद की। तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गंजख्वाजा में खड़ी मालगाड़ी के खाली डिब्बे से शराब की तस्करी की जाती है। पीडीडीयू मंडल के डेहरी ऑन सोन में आरपीएफ निरीक्षक रामविलास को सूचना मिली कि मालगाड़ी से शराब की खेप आने वाली है। इसके आधार पर जांच पड़ताल शुरू की गई। शुक्रवार की रात पौने दो बजे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम सोननगर पुल के पास डीएफसीसी लाइन पर पहुंची। मालगाड़ी पहुंची और चेन पुलिंग के कारण रुक गई। इस दौरान मालगाड़ी के खाली डिब्बे से कुछ लोग बोरियां गिराते दिखे। इस पर टीम ने पहुंची तो सभी इधर उधर भागने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति मालगाड़ी से कूदा तो उसका पैर टूट गया। इस पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू कुमार गुप्ता निवासी डालमियान गर वार्ड नंबर दो, थाना ओपी डालमियानगर, जिला रोहतास बताया। उसने बताया कि गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाडी में शराब लेकर आ रहा था। इसे डेहरी आन सोन के आउटर सिग्नल पर उतारना पड़ा था। मालगाड़ी से गिराई गई नौ बोरियों की जांच की गई तो देशी शराब 1535 शीशी बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत 1.07 लाख 4450 रुपये है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed