{"_id":"647cdf2f386ba1da070b8f94","slug":"leopard-sitting-on-tree-chandauli-news-c-20-1-vns1018-238590-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ
चंदौली में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ
खोज के बाद लौटी वन विभाग की टीम
कंदवा थाना क्षेत्र के ओयरचक गांव में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा (चंदौली)। ओयरचक गांव में रविवार को बेल के पेड़ पर तेंदुआ बैठा दिखा। इसके बाद गांव में अफरातफरी की स्थिति रही। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद तेंदुआ छिप गया। सूचना होने पर वन विभाग की टीम ने काफी देर तक तलाश की लेकिन वह मिला। टीम लोगों को सावधान करके चली गई। ओयरचक गांव के कुछ ग्रामीणों की नजर रविवार को बेल के पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी। इससे वे दहशत में आ गए। गांव के युवक ने उसकी फोटो कैमरे में कैद कर ली और इसकी सूचना ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह को दी। इसके बाद ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। लेकिन तेंदुआ कहीं छिप गया था। ग्रामीणों की आशंका है कि वह गड़हा कोट की ओर चला गया है। ग्राम प्रधान जयशंकर सिंह ने सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन दरोगा मनोज कुमार श्रीवास्तव के साथ वन विभाग की टीम व कंदवा पुलिस ओयरचक पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी खोजबीन की लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों को उस क्षेत्र में जाने से मना कर टीम लौट गई। वन दरोगा ने बताया कि जब तक पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक पता नहीं चल पाएगा कि कौन सा जानवर है। फोटो से यह नहीं कहा जा सकता कि यह तेंदुआ है या फिर जंगली बिल्ली।