फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   layman in dificulty- Pankaj

सपा सरकार में आम आदमी परेशानः पंकज

Tue, 22 Sep 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 22 Sep 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
layman in dificulty- Pankaj
  भाजपा का सोमवार को नगर के बालाजी लान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन


जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जहां तैयारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में एक होकर कार्य करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार की व्यवस्थ्ाा लचर है। आम आदमी परेशान है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृहमंत्री के पुत्र पंकज सिंह आज गृह जनपद में कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।


पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के झूठे दावे कर वाहवाही लूट रही है। किसान बिजली, पानी के लिए तरस रहा है।   भ्रष्टाचार सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री तक लूट  खसोट में लगे हैं। केंद्र सरकार        प्रदेश के विकास के लिए भरपूर पैसा दे रही है लेकिन प्रदेश का विकास नहीं हो रहा है।


किसानों पर ओलावृष्टि के रूप में आपदा राशि आयी। केंद्र ने किसानों के लिए अपनी झोली खोल दी, लेकिन प्रदेश सरकार अब तक सभी किसानों को मुआवजा तक नहीं दे सकी है।



प्रदेश महामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। वहीं सांसद डा. महेन्द्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अपनी विफलता छिपाने के लिए केंद्र पर तोहमत लगा रही है।


 कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 42 हजार करोड़ के विकास की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। दावा किया कि कुछ दिनों में ही वाराणसी पूरी तरह बदल जाएगा।  कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव अचार संहिता लागू होने के ठीक पहले थोक के भाव में अधिकारियों के तबादले किए।



कहा प्रदेश सरकार के कद्दावर नेता ने पिछले दिनों जिले को गोद लेने की घोषणा की और इसके साथ ही एक सप्ताह तक जिले के लोगों को मात्र तीन घंटे बिजली मिली।


 सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह,  नगर पालिका अध्यक्ष  रेखा जायसवाल, राणा प्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed