{"_id":"38f7ff1c4b4b2a73e0f84d4bf48fcd25","slug":"lawyers-agitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 12 Mar 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जिला न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर दरोगा की गोली से
विज्ञापन
अधिवक्ता की मौत से नाराज जनपद के वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार
प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान वकीलों ने
दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की।
इस क्रम में सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के महामंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी के नेतृत्व में मुगलसराय रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने भी दोपहर दो बजे के बाद से कार्य का बहिष्कार कर कोर्ट के बाद बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा इलाहबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना के वे पुर जोर विरोध करते हैं। कहा कि इस अमानवीय कृत्य को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने सरकार से दोषी पुलिस वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कहते हुए सरकार की तरफ से मृतक अधिवक्ता के आश्रितों में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उनकी पत्नी को आजीवन पेंशन दिए जाने की मांग की। इस दौरान मीना सेठ, नागेन्द्र पांडेय, दीपिका पांडेय, ओपी पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, विमल आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ मुख्यालय स्िथत सिविल बार सभागार के सामने जुटे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि आंदोलन तब तक चलेगा, जब तक सभी की मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, राकेश रत्न तिवारी, अरुण कुमार सिंह, जंगबहादुर यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, जयप्रकाश आदि रहे।