फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lalmani became the president of the trade board, Ram Bahadur became the vice president

Chandauli News: लालमणि बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष, राम बहादुर उपाध्यक्ष

Sun, 30 Aug 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lalmani became the president of the trade board, Ram Bahadur became the vice president
कमालपुर। कस्बा स्थित जमुर्खा एक धर्मशाला में शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लालमणि पाल, उपाध्यक्ष पद पर राम बहादुर मौर्य चुने गए।
विज्ञापन

इसी तरह उपाध्यक्ष के पद पर रंगीले प्रसाद गोंड, महामंत्री पद पर उपेंद्र कुशवाहा जबकि रोहित कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष और रिंकू पांडेय संगठन मंत्री बनाए गए। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा उनके सुख-दुख में खड़ा रहता है। व्यापारियों की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को डीएम और एसपी के साथ होने वाली बैठकों में प्रमुखता से उठाया जाता है।
विज्ञापन

समस्याओं के प्रशासनिक स्तर पर समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन जिले के प्रत्येक कस्बे में मजबूती से कार्य कर रहा है। बैठक में सुरेश यादव, रामसुधार मौर्य, चंदन कुमार, पवन गोंड, अजय कुमार, अनिल कुमार मौर्य, डॉ. आफताब आलम, भास्कर यादव, पप्पू सेठ, फरीदुद्दीन, रमेश चंद्र कुशवाहा, लालमणि पाल, कमलाकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed