{"_id":"68b89d29f61646a2b108fb9c","slug":"kumkum-became-miss-fresher-and-khushi-was-in-second-place-chandauli-news-c-189-1-svns1011-135948-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कुमकुम बनीं मिस फ्रेशर खुशी रहीं दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कुमकुम बनीं मिस फ्रेशर खुशी रहीं दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
धानापुर के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फ्रेशर्स पार्टी में कुमकुम को सम्म
कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को वीमेन एंपावरमेंट के तहत स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अर्चना ने सोलो नृत्य की प्रस्तुत दी। बीए और बीएससी की छात्र-छात्राओं ने भी स्पीच, थॉट्स, ग्रुप डांस और सोलो डांस प्रस्तुत किया। रैंप वॉक भी किया।
समारोह में कुमकुम यादव को मिस फ्रेशर और खुशी उपाध्याय रनर अप रहीं। दोनों को किरण यादव व पूनम निर्मल ने ताज पहनाकर सम्मानित किया।
प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह ने विद्यार्थियों को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. नौशाद अहमद जूही, अर्चना, आंचल, प्रकाश, संजना, आफरीन, आरजू, श्रेया गुप्ता मौजूद रहीं।