फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kotwali police along with dog squad conducted intensive investigation

डॉग स्क्वायड के साथ कोतवाली पुलिस ने सघन जांच की

Fri, 14 Aug 2020 04:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police along with dog squad conducted intensive investigation
पीडीडीयू नगर । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शुक्रवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ शॉपिंग मॉल, होटल समेत सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध सामानों की जांच की । इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील भी की कि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दे।
विज्ञापन

15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पीडीडीयू नगर में भी जगह-जगह ध्वजारोहण किया जाएगा। इस तरह के राष्ट्रीय पर्व पर कई बार कई शरारती तत्व खलल डालने का पूरा प्रयास करते है। ऐसे लोगों के मंसूबों पर पानी फेरने की नीयत से मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर स्थित शॉपिंग मॉल, होटल व घनी आबादी वालों बाजारों में डॉग स्क्वायड के साथ संदिग्ध सामानों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध नजर आ रहे लोगों से भी पूछताछ की। संतुष्ट होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने चंदासी व नई सट्टी स्थित शॉपिंग मॉल व बाजार स्थित विभिन्न होटलों में जाकर वहां ठहरे हुए यात्रियों से पूछताछ भी की। यात्रियों की आईडी भी चेक की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर दो व चार पहिया वाहनों की चेकिंग भी की। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने कहा कि नगर व आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो लोग इसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। ताकि समय रहते उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed