फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kotwal's unique effort, do verification first, then you will get leave

कोतवाल का अनूठा प्रयास, पहले करें सत्यापन फिर मिलेगा अवकाश

Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kotwal's unique effort, do verification first, then you will get leave
चंदौली। अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए मुगलसराय कोतवाली प्रभारी ने 150 अपराधियों की सूची तैयार की है। उन्होंने थाने के पुलिस कर्मियों को इसके सत्यापन की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा है कि जिस भी पुलिस कर्मी को अवकाश चाहिए उन्हें सूची के पांच लोगों को सत्यापित करना होगा और उनके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। बदमाशों के अलावा बजार के दुकानों पर काम कर रह रहे लोगों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली का प्रभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने सिपाहियों की छुट्टी के लिए नया मास्टर प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को छुट्टी के आवेदन के लिए पुलिसिंग के लिए महत्वपूर्ण कार्य करना होगा। कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के पुरानी घटनाओं में लिप्त बदमाशों और अपराधियों के साथ कोतवाली क्षेत्र में दुकानों पर कार्य करने वालों और किराएदारों का सत्यापन करना आवश्यक है।
विज्ञापन

यह कार्य थोड़ा मुश्किल है इसको आसानी से करने के लिए कोतवाली में तैनात सिपाहियों से कहा गया है कि यदि छुट्टी चाहिए तो उसके लिए उन्हें कोतवाली क्षेत्र के बदमाशों, किराएदारों, दुकानों पर काम करने वाले पांच लोगों का सत्यापन करना होगा । मुगलसराय थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों और मकान मालिकों से इस सत्यापन में सहयोग की अपील की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed