फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kotedar accused of turning red card into white

कोटेदार पर लगाया लाल कार्ड को सफेद करने का आरोप

Wed, 23 Jun 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kotedar accused of turning red card into white
नौगढ़। ब्लॉक की महेवर गांव की विधवा महिला दौली, चमेली और दुलारी ने मंगलवार को एसडीएम डॉ.अतुल कुमार से मिलकर कोटेदार की शिकायत की। आरोप लगाया कि कोटेदार ने उनके लाल राशन कार्ड को काटकर सफेद राशन कार्ड दे दिया है। लाल कार्ड पर जहां उन्हें पहले 35 किलो अनाज मिलता था वहीं अब सफेद कार्ड होने से मात्र पांच किलो ही मिलता है। एसडीएम ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन

मलेहर गांव की विधवा महिलाओं के अलावा गांव के सात लोगों ने मंगलवार को एसडीएम से कोटेदार की शिकायत की। रामबदन सिंह ने आरोप लगाया है कि कोटेदार ने मेरा अंत्योदय कार्ड निरस्त कराकर अपनी बहू के नाम आवंटित करा दिया है। ऐसे ही धनदेव, मन्ना, झारखंडी ने भी कोटेदार पर अंत्योदय कार्ड को बदलकर गृहस्थी कार्ड करने का आरोप लगाया है। अंत्योदय कार्ड धारकों ने बताया कि दो दशक पहले कार्ड का आवंटन हुआ था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। राशन भी हम लोगों को मिल रहा था। पर एक एक साल अचानक हमेशे कोटेदार ने अंत्योदय कार्ड मांग लिया और उसके बदले पात्र गृहस्थी का कार्ड बना कर दिया। इसकी शिकायत हम लोगों ने कई बार आपूर्ति कार्यालय और पंचायत सचिव से किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। थक हार कर हम लोगों ने एसडीएम के यहां गुहार लगाई है। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू किया है। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक नौगढ़ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed