फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Known about the workings of the military

सेना की कार्यप्रणाली के बारे में जाना

Sat, 05 Sep 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 05 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Known about the workings of the military
दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल के छात्र शुक्रवार को भी शैक्षणिक भ्रमण पर वाराणसी में रहे।
विज्ञापन


दूसरे दिन छात्र बीएचयू स्थित सेवन यूपी बटालियन में पहुंचे और सेना में भर्ती की अर्हताओं के साथ विभिन्न अस्त्र शस्त्र के बारे में जानकारी ली। 

बीएचयू एनसीसी बटालियन में एअर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर सौरभ टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखने वाले जोशीले नौजवानों को न केवल सेवा का अवसर देती है अपितु उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य भी प्रदान करती है।

उन्होंने छात्रों को एयर फोर्स में तरह-तरह की सेवाओं के बारे में बताया। कहा कि एअर क्राफ्ट और उसके पायलटों को युद्ध में लड़ाई के अलावा कार्मिशयल ट्रांसपोर्ट, सामान्य उड़ान, समुद्री सीमाओं में तैनाती एवं प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव आदि कार्यों को भी करना पड़ता है।

चेकोस्लोवाकिया में निर्मित एयर क्राफ्ट के बारे में जानकारी देते हुए कमांडिंग आफीसर ने छात्रों को उसकी तकनीकी  विशेषताओं के साथ लेन को कंट्रोल करने, विमान के उड़ान भरने एवं नीचे उतरने तथा विमान को नियंत्रित करने में उसके पंखों का महत्व समझाया।

दूसरी तरफ एक अन्य कार्यक्रम में दुलहीपुर स्थित विद्यालय प्रांगण में बीएचयू के वाणिज्य संकाय प्रमुख प्रो. वीके सिंह ने वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को विषय का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे सही संभावनाओं का तलाश कर उनको पूरा करने की चुनौती लेते हुए आगे बढ़ें। अपनी क्षमता को पहचान कर मौजूद अवसरों में से अपने लिए सही का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए और हममें आगे बढ़ने की ललक होनी चाहिए।


हमारी सोच का हमारे वर्तमान और भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने वाणिज्य संकाय के बच्चों को इस क्षेत्र में मौजूद अवसरों जैसे चार्टर्ड एकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, वित्तीय विश्लेषक एवं सलाहकार आदि के बारे में जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed