{"_id":"5ef4e9a98ebc3e42b050fcaf","slug":"khajra-and-kudra-become-hotspots-seal-the-village-chandauli-news-vns532259356","type":"story","status":"publish","title_hn":"खझरा और कुदरा हॉटस्पॉट, गांव को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खझरा और कुदरा हॉटस्पॉट, गांव को किया सील
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में जहां 12 मई तो कोई पाजिटिव मरीज नहीं था वहीं 13 मई से संक्रमित मिलने शुरू हुए तो 24 जून तक इनकी संख्या सौ के पार 105 तक पहुंच गई। जिले में हॉट स्पॉट गांवों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। बृहस्पतिवार को धीना के खझरा और चकिया के कुदरा गांव को हाट स्पाट करते हुए सील कर दिया गया है। वहां लोगों के घरों में रहने की नसीहत दी गई है। साथ ही बाहरियों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
चकिया के कुदरा गांव में 23 जून को पिता-पुत्र संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद गांव को सील किया गया था लेकिन बृहस्पतिवार को गांव को हाट स्पाट भी घोषित कर दिया गया। प्रशासन की ओर से सफाईकर्मियों को लगाकर सैनिटाइजेशन के साथ ही गांव की सफाई कराई गई। वहीं लोगों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई। लोगों को दवाई, दूध, राशन घरों तक पहुंचाए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
धीना संवाददाता के अनुसार धीना बाजार के खझरा गांव सभा में एक साल के किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जहां उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार की सायं उसे इलाज के लिए साथ ले गई। वहीं बृहस्पतिवार को गांव सहित धीना बाजार को पीडब्ल्यूडी ने सील कर दिया गया। बाहरियों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पिछले दिनों धीना बाजार में रहने वाला एक परिवार के छ लोग दो अन्य के साथ कुल 8 व्यक्ति कोयंबटूर से आए थे। जांच के बाद सबकी रिपोर्ट तो निगेटिव आई लेकिन एक किशोर की रिपोर्ट पाजिटिव निकली थी। बुधवार की देर शाम किशोर को इलाज के लिए भेजने के साथ ही बृहस्पतिवार को प्रशासन पूरे बाजार को बंद कराकर सील कर दिया गया है। जिसमें स्टेशन रोड, डैना गांव को जाने वाला रोड तथा पाए गए मरीज के अगल-बगल और सामने के मकान एवं दुकान बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। बाजार में 21 दिन तक दुकानें बंद रहेगी। वहीं लोगों को जरूरत के सामान घरों तक पहुंचाएं जाएंगे।
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के तीसरे दिन भी गांव को सील नहीं किया गया। गांव में कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की सुबह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेताया कि यदि गांव को सील नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।धीना थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को पाजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित किया गया था ।ब्लॉक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर साफ सफाई सेनीटाइजर एवं थर्मल स्क्रीनिंग का काम भी कर रहे हैं। परंतु गुरुवार की दोपहर तक पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी गांव को सील नहीं कर सके जिससे लोग गांव में मनमाना इधर-उधर घूम रहे हैं। बाहर के लोग भी गांव में बेरोकटोक आ जा रहे हैं जिससे ग्रामीण काफी दहशत में है। ग्राम प्रधान दीपू यादव ने बताया कि गुरुवार के प्रात: पीडब्ल्यूडी विभाग से फोन आया था की बांस बल्ली लगाकर किसी तरह बंधवा दीजिए। ग्राम प्रधान ने कहा कि कहां से किधर सील कराया जाए। सील न होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश एवं भय का वातावरण हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन भी किया प्रदर्शन करने वालों में सुरेश यादव, बिरजू यादव, यशवंत, कैलाश, मुकेश, रामाश्रय, मंटू उपाध्याय, शिवाजी, विशाल, अजय, उमेश आदि रहे।