{"_id":"651b0a6d3fd7b08aa20aaee7","slug":"khadis-noble-work-now-blood-donation-will-be-done-chandauli-news-c-189-1-svns1010-3738-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खादी का नेक काम, अब हर महीने एक पुलिस सर्किल में होगा रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खादी का नेक काम, अब हर महीने एक पुलिस सर्किल में होगा रक्तदान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में एक नेक पहल शुरू कराई है। इसके तहत हर महीने एक पुलिस सर्किल में पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुलिस के साथ जनता भी रक्तदान करेगी। इसकी शुरुआत सोमवार को पीडीडीयू सर्किल में हुआ। जहां सीओ अनिरूद्ध सिंह के नेतृत्व में जिले में अब तक सबसे ज्यादा 101 यूनिट रक्तदान हुआ। एसपी, एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर और 60 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया।
कानून और सुरक्षा के साथ चंदौली पुलिस अब सीधे तौर पर जनसरोकार से जुड़ रही है। एसपी डॉ.अनिल कुमार की पहल पर सोमवार को पीडीडीयू नगर सीओ अनिरूद्ध सिंह के कार्यालय परिसर में मैक्सवेल हॉस्पिटल स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही पुलिसकर्मियों और आम लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी डॉ.अनिल कुमार ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर प्रत्येक महीने जिले के एक सर्किल में लगेगी। चंदौली में किसी को भी खून की कमी नहीं होगी। बताया कि पहली बार रक्तदान करने में ही झिझक होती है उसके बाद हर बार का रक्तदान से आपको एक अद्भुत सुकून मिलेगा। उन्होंने रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में एसपी डॉ.अनिल कुमार, एसडीएम अविनाश कुमार, सीओ अनिरूद्ध सिंह, महिला एसओ प्रियंका सिंह, इंस्पेक्टर अनिल पांडेय, एसआई मुकेश तिवारी, हरिकेष, सतीश, वीरेंद्र, दिलीप श्रीवास्तव आदि ने रक्तदान किया।
सीओ आशुतोष 13वीं और उनकी पत्नी प्रियंका ने 18वीं बार किया रक्तदान
चंदौली में सीओ क्राइम आशुतोष ने अपनी पत्नी प्रियंका तिवारी के साथ रक्तदान किया। जिसकी काफी चर्चा रही। सीओ आशुतोष का यह 12वां और उनकी पत्नी प्रियंका का यह 12वां रक्तदान था। उन्होंने बताया कि समाज में आज भी रक्तदान को लेकर तमाम भ्रांतियां है। जिसे दूर किया जाना चाहिए। सबको परिवार के साथ रक्तदान करना चाहिए। इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं। एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों को जीवनदान मिल सका है। 18वीं बार रक्तदान करने के बाद उनकी पत्नी प्रियंका काफी खुश थीं। बताया कि मेरे परिवार में सभी लोग काफी पहले से रक्तदान करते हैं। इससे प्रेरित होकर मैं जब भी जरूरत होती है रक्तदान करती हूं।
विज्ञापन
पुलिस के साथ डॉक्टर होने का धर्म निभा रहे एसपी
चंदौली के एसपी डॉ. अनिल कुमार ने डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर से एमबीबीएस करने के बाद कुछ दिनों तक गुरु तेगबहादुर अस्पताल, नई दिल्ली में काम भी किया है। उन्होंने 2020 में कानपुर में एसपी पश्चिमी रहने के दौरान पुलिस से रक्तदान की शुरुआत कराई थी। जिसके बाद अब वे चंदौली के एसपी हैं और यहां भी आने के कुछ दिन बार भी रक्तदान की मुहिम शुरू की है। कानपुर में दानवीर नाम की वेबसाइट थी जिसपर लोग ऑनलाइन आवेदन करते थे। चंदौली में भी ऐसी सुविधा शुरू हो सकती है। फिलहाल व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है। एसपी ने बताया कि इस मुहिम को ऐसे तैयार किया जाएगा कि हमारे या किसी अधिकारी के जाने के बाद भी यह हमेशा बना रहे।