फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Keep station clean

स्टेशन को साफ-सुथरा रखें

Sat, 06 Aug 2016 01:19 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 06 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Keep station clean
बैठक में जीएम डीके गायेन।
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डीके गायेन शुक्रवार को तीन घंटे तक यात्री सुविधाओं पर चर्चा की। इस दौरान मुगलसराय को साफ सुथरा स्टेशन बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। दोपहर तीन बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने देश के सर्वाधिक गंदे स्टेशनों में मुगलसराय के शामिल होने का उल्लेख कर कहा कि इस दाग को अधिकारी दूर करें।  
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के स्पेशल सैलून से पूरे परिवार के साथ जीएम मुगलसराय पहुंचे। यहां डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर जीएम का स्वागत किया। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए सड़क मार्ग से वाराणसी चले गए। दोपहर में वापस लौट कर दोपहर तीन बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ         मीटिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान जीएम ने यात्री सुविधाओं, माल ढुलाई, यहां के         विकास कार्यों के बाबत चर्चा की। मुगलसराय को देश के दस सबसे गंदे स्टेशनों में शुमार किए जाने पर चर्चा करते हुए कहा कि इस दाग को रेल के अधिकारी और कर्मचारी साफ सफाई के माध्यम से ही मिटा सकते हैं। स्टेशन की सफाई की जिम्मेदारी सबकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को इसे पूरे लगन से निभाना होगा। उन्होंने माल ढुलाई की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान एडीआरएम मुकेश मेहरोत्रा, सीनियर डीओएम आधार राम, सीनियर डीसीएम दयानंद, सीनियर कमांडेंट रमेशचंद्र, मंडलीय लोको चिकित्सालय के सीएमएस डा. वीके दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed