फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kanshiram Awas Yojana: Kanungo and a beneficiary surrendered in the housing scam, both were sent to jail

Kanshiram Awas Yojana: आवास घोटाले में कानूनगो और एक लाभार्थी ने किया सरेंडर, दोनों को भेजा गया जेल

Tue, 03 Jan 2023 07:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 03 Jan 2023 07:51 AM IST
सार

कांशीराम आवास योजना के आवंटन में घोटाले के मामले में 52 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ लाभार्थियों की भी गिरफ्तारी की गई थी। वहीं कुछ लोगों के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्यवाही होने के बाद अब आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Kanshiram Awas Yojana: Kanungo and a beneficiary surrendered in the housing scam, both were sent to jail
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांशीराम आवास योजना में हुए मामले में सोमवार को तत्कालिन कानूनगो और एक लाभार्थी ने चंदौली कोर्ट में सरेंडर कर दिया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

कांशीराम आवास योजना के आवंटन में घोटाले के मामले में 52 लोग आरोपी बनाए गए थे, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ लाभार्थियों की भी गिरफ्तारी की गई थी। वहीं कुछ लोगों के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्यवाही होने के बाद अब आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने को मजबूर हैं। चंदौली थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में तत्कालिन कानूनगो सर्फुद्दीन और लाभार्थी संतोष कुमार पाठक ने सरेंडर किया। इन दोनों आरोपियों को कोर्ट द्वारा कस्टडी में दिए जाने के बाद जेल भेजने का निर्देश जारी किया गया। अभी तक 25 आरोपी और बचे हैं। जिनमें 16 केवल महिलाएं हैं। जिनके खिलाफ नोटिस जारी हो चुकी है। वहीं सूत्रों की माने तो दो अन्य दो लाभार्थी महिलाएं भी सोमवार को कोर्ट में पेश हुई थीं पर उनकी उर्म अधिक होने के कारण उन्हें कोर्ट द्वारा कस्टडी में नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed