फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kanhaiya was born in Rohini Nakshatra, congratulations rang out in every house.

Chandauli News: रोहिणी नक्षत्र में जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई

Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya was born in Rohini Nakshatra, congratulations rang out in every house.
पीडीडीयू नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी। संवाद
पीडीडीयू नगर। अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के योग में शुक्रवार को आधी रात योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो घंटे, घड़ियाल और शंखध्वनि के बीच बधाइयां गूंजने लगीं। मठों-मंदिरों में सजली जन्माष्टमी की झांकियां देखने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। 12 बजते ही विधि विधान से लड्डू गोपाल का पूजन किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष बृहस्पतिवार की रात में अष्टमी तिथि की शुरूआत हुई। यह तिथि शुक्रवार को आधी रात के बाद तक रही। इसी वजह से शुक्रवार को स्मार्त और वैष्णव ने एक साथ जन्माष्टमी मनाई। शुक्रवार की सुबह से ही घरों में लोग श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाने में जुट गए।
विज्ञापन

युवाओं ने घरों में लकड़ी के बुरादे को रंगा, इसके बाद मूर्तियों, खिलौनों से मथुरा नगरी सजाई,गोपियों संग रास रचाते श्रीकृष्ण तो कहीं पूतना वध, माखन चुराते, श्रीकृष्ण सुदामा मिलन, कालिया नाग दमन की मनमोहक झांकियां सजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के लाठ नंबर दो स्थित रवि मास्टर की ओर से पिछले दिनों जबलपुर डैम में नाव डूबने से लोगों की मौत और इस दौरान एक महिला के मरते समय बच्चे को सीने से लगाए रखने की झांकी ने लोगों का मन मोहा। इसी तरह इसके समीप ही दूसरी पूजा समिति ने समुद्र मंथन की लीला की झांकी सजाई।

इसके साथ ही अलावा नगर के पथरा, जायसवाल स्कूल रोड, शाहकुटी, सुभाषनगर, चंदासी, नई बस्ती, न्यू महाल, रविनगर, पटेलनगर, कैलाशपुरी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, अलीनगर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर में झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर थाने में दी भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान लाठ नंबर दो, मुगलसराय कोतवाली के समीप मेला लगा रहा।

पीडीडीयू नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी। संवाद

पीडीडीयू नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी। संवाद

पीडीडीयू नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी। संवाद

पीडीडीयू नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सजी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed