{"_id":"5f6f906e8ebc3e9ba205231b","slug":"kandwa-kakrait-minor-will-be-widened-chandauli-news-vns549558033","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंदवा-ककरैत माइनर को करेंगे चौड़ा, टेल तक पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंदवा-ककरैत माइनर को करेंगे चौड़ा, टेल तक पहुंचेगा पानी
विज्ञापन
कंदवा। कर्मनाशा नदी में बनकर तैयार न्यू चारी पंप कैनाल के बार-बार टेस्ट में फेल होने और चालू नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। किसान इसके लिए धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। शनिवार को वाराणसी के मुख्य अभियंता नलकूप, महेश कुमार पांडेय ने दोपहर में न्यू चारी और अदसड़ लिफ्ट कैनाल को देखा। साथ ही कंदवा में पानी गिरने के लिए बने छलके व कंदवा-ककरैत माइनर के टेल तक का निरीक्षण किया। कहा कि पंप की पाइप ठीक से काम नहीं करेगा तो कंदवा-ककरैत माइनर को चौड़ा कर टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।
किसानों को सिंचाई समस्या से निजात दिलाने के लिए चारी व अदसड़ गांव में 80 करोड रुपये की लागत से बन रहे न्यू चारी व न्यू अदसड़ लिफ्ट कैनाल आठ बार परीक्षण में फेल हो चुका है। मुख्य अभियंता के साथ निरीक्षण के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी साथ थे। इस मामले में डीएम ने इसकी जांच के लिए शासन को पत्र लिखने के साथ आईआईटी बीएचयू से जांच की सिफारिश की थी।
मुख्य अभियंता ने कहा कि अगर पाइप लाइन सफल नहीं होती है तो कंदवा-ककरैत माइनर का चौड़ीकरण कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि न्यू चारी व न्यू अदसड़ लिफ्ट कैनाल का निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ था और मार्च 2018 तक कार्ययोजना को पूर्ण किया जाना था लेकिन अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। यहां तक कि आठ बार के परीक्षण में ये पंप कैनाल फेल हो चुका है। इस दौरान अधिशासी अभियंता लघु डाल राजेंद्र कुमार, रामजन्म यादव, रिंकज सिंह, सोनू सिंह, सूर्यपाल सिंह, सुनील यादव, मौजूद रहे।