फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kalratri Devi worshiped as the seventh form of mother

मां के सातवें स्वरूप कालरात्रि देवी की हुई पूजा

Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kalratri Devi worshiped as the seventh form of mother
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना कर कोरोना की वजह से उत्पन्न भय के माहौल से अभय की कामना की। प्रदेेश में रविवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से भक्त देवी मंदिरों पर नहीं पहुंच पाए थे। सोमवार को बाजार खुल गए। ऐसे में भक्त भी मंदिरों पर पहुंचे और माता रानी का दर्शन कर निहाल हुए।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर, पथरा, पराहुपुर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो आदि नगरीय इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, डीजल कालोनी, मानसनगर सहित अन्य कालोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर सोमवार की सुबह भक्तों की भीड़ रही। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में भक्तों ने फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित कर अभीष्ट की कामना की। शाम के वक्त महिलाएं मंदिरों में पहुंचीं और माता के समक्ष अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर ढोल, मजीरे, हारमोनियम, झाल बजाकर देवी गीत गाए। घरों में भी माता के सातवें स्वरूप काली की पूजा अर्चना की गई। पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं घर के व्रतियों ने भी दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा, दुर्गा महात्म्य आदि का पाठ कर अभीष्ट की कामना की। इस दौरान भक्तों ने कोरोना से जल्दी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। घरों में शंख, घंट की ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed