{"_id":"d41e9220f857daa41f4badb5875f5484","slug":"jlnigm-fallen-from-tap-water-wasted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम के नल से गिर कर बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम के नल से गिर कर बर्बाद हो रहा पानी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां जल संरक्षण को लेकर पूरे विश्व में मुहिम चलायी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बबुरी के कोनियाबाग में सड़क किनारे जल निगम के नल में टोटी न होने की वजह से एक दशक से प्रतिदिन पानी व्यर्थ बह रहा है। शिकायत के बावजूद भी निगम लापरवाह बना है।
दशकों पहले बबुरी स्थित कोनियाबाग में प्रदेश का प्रसिद्ध पशु मेला लगता था। इसमें आने वाले पशु पालकों को पानी पीने के लिए जल निगम ने नल लगाया था। वर्षों पहले पशु मेला का प्रचलन बंद हो गया तो नल लोगों के काम आने लगा। देखभाल के अभाव में एक दशक पहले नल की टोटी टूट गई और पानी व्यर्थ बहने लगा। यह सिलसिला आज भी जारी है। लगातार शिकायतों के बाद इसकी न तो मरम्मत करायी गई और नही नई टोटी लगी। ऐसे में नल से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बेकार बह रहा है।
इस संबंध में जल निगम के एक्सईएन बीएन राय ने बताया कि जल निगम केवल कनेक्शन देता है। टोटी और उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी उपभोक्ताओं की होती है । यह पूछे जाने पर कि क्या व्यर्थ बह रहे पानी के लिए जल निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर नल प्रयोग में नहीं है और पानी की क्षति हो रही है तो उसे शीघ्र ही बन्द करा दिया जाएगा।