फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewelery worth Rs 5 lakh stolen along with cash from house

Chandauli News: मकान से नकदी सहित पांच लाख के जेवरात चोरी

Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 5 lakh stolen along with cash from house
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकर पुर गांव में मंगलवार की रात लेखपाल संजय यादव के घर से चोरों ने 20 हजार नकदी समेत लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


सदर तहसील के लेखपाल संजय यादव के घर पर रात में चोर चहारदीवारी फांदकर घुसे। चोरों ने कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया और एक कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी और जेवर चुरा ले गए। भोर में आंख खुलने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाकर संजय ने अपने भाई संतोष को फोन किया। भाई के दरवाजा खोलने के बाद बाहर निकलने पर संजय ने देखा कि बगल के कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 20 हजार रुपए नकद, सोने का हार, चेन, मंगलसूत्र, पांच जोड़ी सोने के झुमके, 12 चांदी के सिक्के के साथ ही कीमती कपड़े ले गए हैं। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed