फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Janeshwar Were known for simplicity

सादगी के लिए जाने जाते थे जनेश्वर

Sat, 06 Aug 2016 01:43 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 06 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती शुक्रवार को सपा कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर  माल्यार्पण करने के बाद श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनकी सादगी और गरीबों के प्रति की गई सेवा चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने गरीबों व किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि हम सभी को स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जीवनी से सीखने और उसे आत्मसात करने की जरूरत है। छोटे लोहिया ने  अपने संघर्षों की बदौलत गरीबों व किसानों के हक में कई आंदोलन किए और उसे मुकाम तक पहुंचाया। उनकी जयंती पर हम सभी को जनता की सेवा और सहयोग के लिए  संकल्पित होना होगा, तभी समाजवादी विचारधारा आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के योगदान को याद करते हुए हमें सपा की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस अवसर पर मनोज सिंह काका, रामजनम यादव, गुलाब चंद, राजा खां, मिश्री राजभर,  महेंद्रनाथ पांडेय,        छोटू तिवारी, प्रशांत कुमार सिंह, अशोक यादव, रविकांत  सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed