{"_id":"60f5c29e8ebc3e6d4541c76a","slug":"jamania-asna-canal-covered-with-hyacinth-chandauli-news-vns601380974","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकुंभी से पटी जमानिया-असना नहर, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकुंभी से पटी जमानिया-असना नहर, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। जमानिया के चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से निकली करीब सात किमी लंबी जमानिया-असना नहर जलकुंभी व बेहया से पटी है। जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है और किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन उसके बाद भी स्थिति यथावत बनी हुई है। जिसे लेकर किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्काबांध से जमानिया असना नहर से निकली है। जिससे कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर, तलासपुर, कोदई, कंजेहरा, असना, ओयरचक और ककरैत गांव के कुछ किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। यह नहर वर्तमान समय में जलकुंभी और बेहया आदि से पटी पड़ी है। किसान पप्पू सिंह, गुलाब यादव, धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह, बलिस्टर यादव, रणजीत यादव आदि किसानों का कहना है कि नहर की साफ-सफाई के लिए कई बार चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन उसके बाद भी आज तक साफ सफाई नहीं कराई गई। जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।