{"_id":"cea1abea0927d81d07afad3d0e2a10fc","slug":"jam-took-eight-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ाव में आठ घंटे तक लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ाव में आठ घंटे तक लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी मुगलसराय मार्ग पर डांडी के समीप ओवरलोड ट्रक खराब होने और बेतरतीब
विज्ञापन
ढंग से वाहनों के संचालन से शनिवार को पड़ाव में आठ घंटे तक जाम लगा रहा।
त्योहार पर अचानक अधिक लोगों के सड़क पर निकलने से जाम की स्थिति और बढ़ गई। दोपहर बारह बजे से शुरू हुआ जाम रात आठ बजे तक रहा।
जाम में फंसे लोग बिलबिलाते रहे। सर्वाधिक दिक्कत भाइयों की कलाई सजाने निकली बहनों को हुई। जाम की वजह से महिलाएं पैदल ही कई किलोमीटर का रास्ता तय की।
रक्षा बंधन त्योहार पर सड़क के फुटपाथ पर राखी और मिठाई की दुकानें सजी थी। यहां खरीददारों की भीड रही। वहीं भाइयों की कलाई पर राखी सजाने के लिए बहने पूरे परिवार के साथ विभिन्न वाहनों से निकली। ऐसे में अचानक सड़क पर अत्यधिक भीड़ बढ़ गई।
वहीं डांडी के समीप ओवरलोड वाहन बीच सड़क पर खराब हो गया। इसका नतीजा यह हुआ कि एक पटरी पर वाहनों को आवागमन रूक गया। जल्दी आगे निकलने के चक्कर में वाहन सवार बेतरतीब ढंग से बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। इसका नतीजा हुआ कि सड़क पर जाम लग गया।
देखते ही देखते जाम की स्थिति विकराल होती गई और पड़ाव चौराहा से रामनगर रोड पर, वाराणसी रोड पर और मुगलसराय की ओर से तीन से चार किलोमीटर तक जाम लग लग गया। चौराहा पर कम पुलिसकर्मियों के होने की वजह से वे असहाय नजर आए।
दोपहर बारह बजे से जाम की स्थिति विकराल होती गई और दूरी बढ़ती गई। जाम की स्थिति रात आठ बजे तक रही। वाहन चींटी की रफ्तार से आगे बढ़ते रहे। स्थिति यह रही कि जाम की वजह से कोई वाहन वाराणसी से मुगलसराय अथवा रामनगर से मुगलसराय आने को तैयार नहीं हो रहे थे।
लंबे इंतजार के बाद वाहन न मिलने पर महिलाएं पैदल ही दूरी नापती रहीं। वहीं जाम में फंसने के बाद चिल्ल पो के बीच लोग बिलबिलाते रहे।
रात आठ बजे के करीब भीड़ कम हुआ और जाम समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।