फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jam on the eight hour highway from Naubatpur to Chandauli, people were worried

नौबतपुर से चंदौली तक आठ घंटे हाईवे पर जाम, परेशान रहे लोग

Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jam on the eight hour highway from Naubatpur to Chandauli, people were worried
नवरात्र के पहले दिन पीडीडीयू नगर में जाम में फंसे लोग। - फोटो : CHANDAULI
सैयदराजा। यूपी-बिहार बार्डर पर अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था जाम का कारण बन जा रही है। शनिवार की सुबह एक ट्रक बिहार की ओर से गलत दिशा में घुस गया। इससे यूपी से बिहार की ओर जाने वाली उत्तरी लेन पर जाम लग गया। देखते ही देखते ही मुख्यालय चंदौली तक गाड़ियों के पहिये रुक गए। इस दौरान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

यूपी-बिहार बार्डर पर दो प्रांतों के सीमावर्ती जिले के बड़े के अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी लोगों के लिए आए दिन मुसीबत का सबब बन जाती है। कई बार बिहार से यूपी आने वाले ट्रक चालक वाहनों को विपरीत लेन में लेकर घुस जाते हैं इससे जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार की सुबह बिहार की ओर से आने वाला यूपी-बिहार मार्ग के उत्तरी लेन में ट्रक लेकर घुस गया। इसके चलते यूपी-बिहार बार्डर पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जाम छुड़ाने में लग गए। देखते ही देखते जाम नौबतपुर से दस किलोमीटर दूर जिला चंदौली तक पहुंच गया। चिलचिलाती धूप जाम में फंसे लोग परेशान हो उठे। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे लगे जाम को छुड़ाने में पुलिस को आठ घंटे लग गए। शाम पांच बजे तक गाड़ियों के पहियों ने घूमना शुुरू किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन नगर में लगा रहा जाम
पीडीडीयू नगर। नगर में पहले दिन कोतवाली और यातायात पुलिस की तैयारियां फेल हो गई। शनिवार की सुबह खराब यातायात प्रबंधन के चलते पीडीडीयू नगर में जाम लगा रहा। जीटी रोड पर वाहन रेंगते नजर आये। नई सट्टी से लेकर जीटीआर ब्रिज तक जाम लगा रहा। दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों आधा घंटा लगा गया। लोगों ने कहा कि सामान्य दिनों में नगर में जाम की स्थिति बनीं रहती है वहीं त्योहार के हाथ हालात और अधिक खराब हो जाते है। पुलिस को चाहिए कि त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल नगर में तैनात करना चाहिए। सबसे अधिक सवारी वाहनों जाम का कारण बन जाते है। वहीं दूसरी तरफ चकिया स्थित शमशेर ब्रिज पर भी जाम लगा रहा। पुलिस जा म समाप्त कराने में पूरी तरह से नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed