फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jam caused due to breakdown of cargo on GTR bridge

Chandauli News: जीटीआर ब्रिज पर मालवाहक खराब होने से लगा जाम

Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Jam caused due to breakdown of cargo on GTR bridge
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटीआर ब्रिज पर शनिवार की सुबह अलीनगर की तरफ जाते समय एक मालवाहक की कमानी टूट गई। ओवरब्रिज के बीचोबीच वाहन फंसने से दोनों तरफ जाम लग गया। एक घंटे बाद लाेगों ने धकेल कर वाहन को ओवरब्रिज से हटाया, तब आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से एक मिनी मालवाहक कुछ सामान लेकर अलीनगर की तरफ जा रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे वह ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि उसकी कमानी टूट गई और गाड़ी वहीं खड़ी हाे गई। बीचो बीच वाहन खड़ा होने से पीडीडीयू नगर बाजार से अलीनगर की ओर जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में अलीनगर से बाजार की तरफ आने वाले पुल से दोनों तरफ के वाहन आने-जाने लगे। इससे यहां जाम लग गया। कुछ ही देर में पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इस बीच स्थानीय लोगों ने धक्का देकर खराब वाहन को पुल के एक तरफ किया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed