फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It may rain with cloudy weather

Chandauli News: बादल छाए रहने के साथ हो सकती है बारिश

Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
It may rain with cloudy weather
पीडीडीयू नगर। मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा करीब 15-16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि रविवार से मौसम सामान्य हो जाने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले में अगले तीन-चार दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। हालांकि सुबह 10 बजे से पछुआ हवा चलनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ हवा की रफ्तार बढ़ती गई। इससे सड़क पर चलने वालों को धूल उड़ने से परेशानी हुई। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हुआ है। बृहस्पतिवार से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 28 और शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने सुझाव दिया कि किसान फसलों की देखरेख करें और बारिश से से फसल को बचाने के लिए जरूरी उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed