फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It is taking six to eight hours to fill the tank, getting only 20 minutes of water

Chandauli News: टंकी भरने में लग जा रहे छह से आठ घंटे, 20 मिनट ही मिल रहा पानी

Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
It is taking six to eight hours to fill the tank, getting only 20 minutes of water
सकलडीहा के टिमिलपुर में स्टार्टर के अभाव में जल निगम की टंकी बनी शोपीस। संवाद
सकलडीहा। टिमिलपुर में बनी पानी की टंकी में स्टार्टर नहीं लगाए जाने से टंकी भरने में छह से आठ घंटे लग जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को 15 से 20 मिनट ही पानी मिल पा रहा है। इसे लेकर कस्बावासियों में नाराजगी है। सकलडीहा कस्बा स्थित टिमिलपुर में जलनिगम के दो ट्यूबवेल हैं। उनसे सकलडीहा कस्बा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेंदुई, सिरोहुपुर, दुर्गापुर और ईटवा गांव के पास पचास हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घर पेयजल की आपूर्ति होती है। दो साल पहले जलनिगम के प्रथम ट्यूबवेल का मोटर खराब होने के कारण बंद हो गया था। लोगों के विरोध को देखते हुए एक साल बाद मोटर तो लगाया गया लेकिन स्टार्टर नहीं लगाने के कारण एक ट्यूबवेल से पानी की टंकी को भरने में छह से आठ घंटे लग जाते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए ही पानी मिल पाता है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि विभाग के माध्यम से स्टार्टर लगवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed