{"_id":"65a99befd87a54f674061d01","slug":"issue-of-rigging-in-paddy-procurement-dominates-farmers-day-chandauli-news-c-189-1-va11003-9118-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: किसान दिवस पर छाया रहा धान खरीद में धांधली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: किसान दिवस पर छाया रहा धान खरीद में धांधली का मुद्दा
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस पर किसानों और विभागीय अफसरों संग बैठक की। इस दौरान किसानों ने धान खरीद में धांधली और नहरों की सफाई में लापरवाही का मुद्दा शिद्दत के साथ उठाया। किसानों ने कार्रवाई की मांग करते हुए नियमों में बदलाव की सलाह दी।
बैठक के दौरान किसानों ने धान खरीद में बिचौलियों की बढ़ती भूमिका से होने वाले नुकसान, नहरों में पर्याप्त पानी की उपलब्धता न होने, उर्वरकों की कमी एवं नहरों की सिल्ट सफाई न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया।
किसानों ने चंद्रप्रभा बांध से पानी रिसने, नहरों में पानी न आने एवं नहरों में सिल्ट सफाई न होने का मुद्दा उठाया। माइनर के घास फूस व जल कुंभी से पटे होने की समस्या से अवगत कराया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों में साफ सफाई कराने के लिए जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान के लिए कहा।
विज्ञापन
चहनिया में 75 प्रतिशत नालियां क्षतिग्रस्त होने और रामगढ़ में बाणगंगा की खुदाई का मुद्दा उठाया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या को सुलझाने के लिए कहा।