फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigation report of three including drug trade negative

दवा करोबारी सहित तीन की जांच रिपोर्ट निगेटिव

Tue, 05 May 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of three including drug trade negative
दवा कारोबारी सहित तीन की जांच रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। वाराणसी स्थित सप्तसागर दवा मंडी से लौटे कस्बा के एक कारोबारी और उसकी पत्नी सहित नईबाजार के युवक को संदेह के आधार पर क्वारंटाइन कर दिया गया था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटव आने से स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित अन्य लोगों ने राहत की सांस की है।

वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी में एक थोक दवा व्यापारी के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर खलबली मच गई थी। दवा मंडी गए कस्बा के एक दवा व्यापारी के वहां से लौटने की सूचना पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर पूरे परिवार की जांच कराई। इसके अलावा दवा व्यापारी और उसकी पत्नी को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। इसके अलावा नईबाजार में मुंबई से लौटे एक युवक का आरोग्य सेतु ऐप रेड होने पर चिकित्सकों की टीम ने उसे भी जिला अस्पताल क्वारंटीन कर नमूने जांच के लिए भेजा था। मंगलवार को तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत महसूस की है। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि दवा व्यापारी सहित सभी तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed