फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   inspector brother shot and killed advocate in land dispute in chandauli

चंदौली में अधिवक्ता की हत्या: रिटायर्ड दरोगा भाई ने गोली मारकर ली जान, जमीन के विवाद में हुई वारदात

Thu, 18 Sep 2025 11:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Sep 2025 11:03 PM IST
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में जमीन के विवाद में बड़े भाई ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
inspector brother shot and killed advocate in land dispute in chandauli
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में बृहस्पतिवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता कमला यादव की उनके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अधिवक्ता कमला यादव चंदौली कचहरी में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे थे। सुबह ही कचहरी परिसर में दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद पुराने लोन और जमीनी मामले को लेकर था।
विज्ञापन


शाम को अधिवक्ता कमला यादव घर पर मौजूद थे। तभी उनके बड़े भाई दंगल यादव, जो कि यूपी पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर्ड हैं, घर पहुंचे और अपने हथियार से फायरिंग कर दी। अधिवक्ता को तीन गोलियां लगीं। दो सिर में और एक सीने में, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन परिजन घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी में दर्दनाक हादसा: जौनपुर में ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों की मौत, बहन को सामान पहुंचाने आ रहे थे दोनों

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आरोपी दंगल यादव गायब बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में हुई इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed