फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inspection of Jalpolis post and crematorium site

जलपुलिस चौकी व शवदाह प्लेटफार्म स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 20 Jun 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Jalpolis post and crematorium site
चहनिया। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर बनने वाले जलपुलिस चौकी व शवदाह प्लेटफार्म का शनिवार को एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अनिल राजभर के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलने के बाद डीएम व एसपी से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अरविंद पांडेय व गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर जलपुलिस चौकी व शवदाह प्लेटफार्म बनाने के लिए राज्य मंत्री अनिल राजभर को 20 दिसंबर 2019 को प रस्ताव सौंपा था। इसपर राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से दोनों स्थालों के निर्माण के लिए आग्रह किया था। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जल पुलिस चौकी व शवदाह प्लेटफार्म की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को जांचकर रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बलुआ इंस्पेक्टर सत्येंद्र यादव, लेखपाल शिवप्यारे दुबे ने घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि इसकी रिपोर्ट बनाकर शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी ताकि कार्य पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed